Sun. May 31st, 2026

उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर सभी जिलों की स्थिति की समीक्षा की।

मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अगले 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर भारी बारिश होती है और भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा है तो यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जाए।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को नदियों के जलस्तर पर नजर रखने और नदी किनारे लोगों को अलर्ट करते रहने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोकने और उनके लिए भोजन-पानी तथा छोटे बच्चों के लिए दूध व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की उचित व्यवस्था की जाए।