Sat. Jan 24th, 2026

देहरादून: उत्तराखंड में पटवारी परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोपी हाकम सिंह की चर्चा रामलीला में भी हो रही है। पिथौरागढ़ की रामलीला में हाकम सिंह की कहानियों का मंचन किया गया। बुधवार शाम रामलीला में एक पात्र ने कहा, “सुना है उत्तराखंड में पटवारी परीक्षा का पेपर लीक हो गया है।” एक अन्य पात्र ने जवाब दिया, “मैंने तो परीक्षा ही नहीं दी महाराज!” इस संवाद ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

दरअसल, 2022 पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी और नकल माफिया के रूप में हाकम सिंह की भूमिका उजागर हुई थी। मामला सामने आने के बाद, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में छिपे कई आरोपी, जो किसी न किसी तरह से भर्ती परीक्षा में शामिल थे, गिरफ्तार किए गए। हाकम सिंह इस भर्ती घोटाले का एक प्रमुख किरदार था।