Sun. Sep 13th, 2026

जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए आए मेरठ के एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। टीआरसी कर्मियों और अन्य श्रद्धालुओं ने उन्हें उपचार के लिए जिला मुख्यालय भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मेरठ के 132 विजयनगर निवासी 72 वर्षीय सुलील कुमार 24 जून को अपनी पत्नी के साथ जागेश्वर धाम पहुंचे थे। दोनों अपने ड्राइवर के साथ टीआरसी में रुके थे। मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। धाम में कोई स्वास्थ्य सुविधा न होने के कारण टीआरसी कर्मियों और अन्य श्रद्धालुओं ने उन्हें अपनी गाड़ी से जिला मुख्यालय भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।