Fri. May 15th, 2026

उत्तराखण्ड में ऊंचाई वाले इलाकों के लिए हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने इस संबंध में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने के निर्देश दिए हैं।

जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम 5 बजे तक राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है। रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान द्वारा दिए गए इस अलर्ट में विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जोखिम बढ़ने की बात कही गई है।

खतरे के स्तर की बात करें तो Uttarkashi, Chamoli और Pithoragarh को डेंजर लेवल-3 (अधिक जोखिम) में रखा गया है, जबकि Rudraprayag और Bageshwar को डेंजर लेवल-1 (कम जोखिम) में शामिल किया गया है।

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि भारी बर्फबारी की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि अधिक बर्फ जमा होने पर हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं।