Sun. Nov 22nd, 2026

डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र की शुरुआत हो गई। सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्रेन कैरियर में गन्ना डालकर सत्र का शुभारंभ किया। इस बार मिल प्रबंधन ने करीब 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 59 गन्ना क्रय केंद्रों के माध्यम से आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।

मिल की अधिशासी निदेशक के अनुसार कोशिश रहेगी कि किसानों को गन्ना आपूर्ति और तौल के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। शुभारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई और सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को सम्मानित किया गया।

सांसद ने चीनी मिल को क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और किसानों की आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान बताते हुए इसे आधुनिक स्वरूप देने की जरूरत पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *