बिग बॉस के घर में दोस्ती और दुश्मनी का खेल एक बार फिर दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। कभी एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आने वाले Young DSA और Scout OP के बीच फिर से जबरदस्त टकराव देखने को मिला है। दोनों के बीच शुरू हुई बहस ने घर का माहौल गर्म कर दिया और एक बार फिर उनकी दोस्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लव गिल को लेकर शुरू हुई बहस
दरअसल, बिग बॉस के घर में काजी तौकीर ने अरिश्फा खान के साथ मिलकर लव गिल को लेकर मजाक किया था। इस पर लव नाराज हो गईं और काजी से उनकी बहस शुरू हो गई। इस दौरान स्काउट ने लव का समर्थन किया।
यहीं से यंग DSA और स्काउट के बीच भी मतभेद सामने आने लगे। यंग ने स्काउट से सवाल किया कि जब काजी उनके सामने लव का मजाक बना रहे थे, तब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश क्यों नहीं की? इस पर स्काउट ने अपनी अलग राय रखी। देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। Times Now Navbharat
क्या टूट जाएगी दोनों की दोस्ती?
गौरतलब है कि इससे पहले कप्तानी टास्क के दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया था। उस घटना के बाद स्काउट को बिग बॉस की सख्त कार्रवाई का सामना भी करना पड़ा था। बाद में दोनों के बीच सुलह होती दिखाई दी थी।
लेकिन अब एक बार फिर आमने-सामने आने से यह साफ हो गया है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या यंग DSA और स्काउट की दोस्ती हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी या दोनों एक बार फिर अपने मतभेद भुलाकर साथ नजर आएंगे?




