Fri. Sep 11th, 2026

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ग्रामीण शौच के लिए जंगल में गया था, तभी 15 फीट लंबे अजगर ने उस पर हमला कर दिया। अजगर ने अपनी पूंछ को शख्स के गले में लपेटकर उसे निगलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। खुद को बचाने के लिए शख्स ने अजगर का मुंह पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यह खौफनाक मंजर देखकर दंग रह गए।

यह घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कुंडम तहसील के कल्याणपुर गांव की है। रविवार की सुबह एक शख्स शौच के लिए जंगल में गया था। इस दौरान 15 फीट लंबे अजगर ने उसकी गर्दन पकड़ ली। तभी अजगर ने शख्स को बाहर निकालने के लिए अपना मुंह खोला। लेकिन शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर का मुंह पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शख्स की आवाज सुनकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।