उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हो रही है। पार्टी के सातों मोर्चों को एक-एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है। उनसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है। भाजपा की रणनीति आगामी चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की है।

