एटीसी सेंट्रल एयर ट्रैफिक कंट्रोल से दोबारा मंजूरी मिलने के बाद केदारनाथ की हेली सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि भारत-पाक तनाव के बीच एटीसी ने देश की सभी हवाई यात्राओं की समीक्षा कर फिर से मंजूरी दे दी है। जिसके चलते कुछ घंटों के लिए मंजूरी न मिलने के कारण केदारनाथ यात्रा बंद कर दी गई थी। जो अब सुचारू रूप से चलेगी।
डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ जी की हेली सेवा सुचारू रूप से चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकारी आवास पर केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इस समीक्षा बैठक में चार धाम यात्रा समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी वरिष्ठ अधिकारी और सभी जिला अधिकारी वर्चुअली मौजूद हैं। चारों धामों में चल रही हेली सेवा भी सुचारू रूप से चल रही है।
उधर, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की सीईओ सोनिका ने बताया कि राज्य में चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। कुछ एनओसी और मंजूरी संबंधी दिक्कतों के चलते इसे कुछ समय के लिए रोका गया था।
वेब गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है
आपको बता दें कि केदारनाथ हेली सेवा मंजूरी न मिलने के कारण रोकी गई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब चौथे दिन पहुंच गया है। शनिवार को सीमा पर हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। भारत के कई सीमावर्ती शहर अलर्ट पर हैं। पाकिस्तान लगातार उकसाने की कोशिश कर रहा है, जिसे भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा लगातार नाकाम किया जा रहा है। देर रात पाकिस्तान ने 26 शहरों को निशाना बनाया। जवाब में भारत ने उसके सभी नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की।