उत्तराखंड नेशनल गेम्स में इतिहास रचने को तैयार है। बुधवार को पदकों की संख्या चार स्वर्ण समेत 33 हो गई। मुक्केबाजी में पांच पदक पक्के हो गए हैं। कर्नाटक 28 स्वर्ण समेत 54 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बुधवार को नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। चमोली जिले के निवासी उत्कृष्ट द्विवेदी ने लॉन बॉल के अंडर-25 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पौड़ी के चंद्रयोगिता ने कांस्य और पुरुष युगल में उत्सव और अभिषेक ने कांस्य पदक जीता।
उत्तराखंड को रोइंग में दो रजत और एक कांस्य मिला। कैनोइंग में भी राज्य को एक कांस्य मिला। मुक्केबाजी में निवेदिता, काजल फस्वर्ण, कपिल पोखरिया, हिमांशु सोलंकी और नरेंद्र सिंह के पदक पक्के हो गए हैं।
अब तक शीर्ष तीन
कर्नाटक 28 स्वर्ण सहित 54 पदकों के साथ राष्ट्रीय खेलों में शीर्ष पर है। वहीं सर्विसेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 स्वर्ण, 10 रजत और नौ कांस्य पदक सहित 46 पदक जीते हैं। जबकि मध्य प्रदेश तीसरे स्थान से महाराष्ट्र को हटाकर तीसरे स्थान पर आ गया है। मध्य प्रदेश ने 17 स्वर्ण सहित 34 पदक जीते हैं।