Thu. Sep 19th, 2024

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने भारत को पेरिस ओलंपिक में पहला सिल्वर मेडल दिलाया है। उन्होंने फाइनल में 89.45 मीटर का थ्रो करके रजत पदक जीता। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

पेरिस ओलंपिक के पुरुष भाला फेंक के फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। पहले पायदान पर पाकिस्तान के अरशद नदीम रहे, जिन्होंने 92.97 मीटर का थ्रो किया। नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर भाला फेंक कर एक बार फिर से पदक जीतने की उम्मीद जगाई थी, लेकिन फाइनल में वह नदीम से आगे नहीं निकल सके। नदीम ने दो बार 90 मीटर से ऊपर का थ्रो किया। वहीं नीरज चोपड़ा सिर्फ एक लीगल थ्रो कर पाए, उनके पांच थ्रो फाउल रहे। 

फाइनल में  नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

पहला प्रयास- फाउल

दूसरा प्रयास- 89.45 मीटर

तीसरा प्रयास- फाउल

चौथा प्रयास- फाउल

पांचवां प्रयास – फाउल

छठा प्रयास- फाउल