Mon. Sep 16th, 2024

उत्तराखंड में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 2000 पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। जिसके लिए विभाग योजना तैयार कर रहा है और जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया के लिए पुलिस विभाग को सरकार से हरी झंडी मिल गई है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक के करीब 2500 पद अभी भी खाली हैं। जिसमें से करीब 2000 पदों को भरने के लिए सरकार ने हरी झंडी दे दी है। पिछले साल हुई पुलिस भर्ती के करीब 200 पद भी खाली पड़े हैं। ऐसे में उन्हें भी इस भर्ती में जोड़ा जाएगा। जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया का आवेदन पत्र जल्द ही जारी किया जाएगा।

उत्तराखंड पुलिस चयन प्रक्रिया और योग्यता

उत्तराखंड पुलिस चयन प्रक्रिया तीन चरणों (शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता और लिखित) में पूरी की जाएगी। उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है।

पुलिस प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे का कहना है कि पुलिस कर्मियों की भर्ती से पुलिस विभाग मजबूत होगा और पुलिस विभाग के काम करने की गति तेज होगी। जिस तरह से राजस्व पुलिस को नियमित पुलिस में बदला जा रहा है, उसे देखते हुए यह भर्ती काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि आने वाले समय में हर जगह पुलिस ही पुलिस नजर आएगी, ऐसे में इस भर्ती से पुलिस विभाग को राहत मिलेगी।