Mon. Sep 16th, 2024

उत्तराखंड ट्रॉली: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए खुशखबरी है। राज्य में कई गांव ऐसे हैं, जहां आवागमन के लिए ट्रॉली का इस्तेमाल किया जाता है। इसे विकल्प के तौर पर ही शुरू किया गया था। लेकिन कुछ ही सालों में यह विकल्प ही एकमात्र साधन बन गया। ट्रॉली से सफर करते समय ट्रॉली से गिरने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ट्रॉली को हटाकर पुल बनाने का फैसला लिया है।

राज्य में 30 जगहों पर ट्रॉली ही आवागमन का एकमात्र साधन

पूरे राज्य में कुल 30 जगहें ऐसी हैं, जहां ग्रामीणों को ट्रॉली से सफर करना पड़ता है। अब पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक ट्रॉली की जगह पुल बनाने की मंजूरी मिल गई है। अब डीपीआर के साथ आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उत्तरकाशी में पुल बन चुका है

पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष दीपक यादव से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 31 जगहें चिन्हित की गई थीं। जहां ट्रॉली का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब इन ट्रालियों को हटाकर इनके स्थान पर पुल बनाने का निर्णय लिया गया है। उत्तरकाशी में एक स्थान पर पुल बन चुका है। 22 स्थानों पर पुल बनाने की अनुमति मिल गई है, चार स्थानों पर पुल की जरूरत नहीं है। चार स्थानों के लिए आगणन प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, जरूरत के अनुसार चिन्हित स्थानों पर पैदल व मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा।