Thu. Sep 19th, 2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। आदित्य राज सैनी और उसके नौकर के खिलाफ नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

हरिद्वार बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिले किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया था। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने पिछड़ा आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी और ग्राम प्रधान पति व उसके नौकर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, साजिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। भीम आर्मी ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक किशोरी के शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी।