देहरादून में 19 नवंबर को सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 17 कंपनियां करीब 1,200 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और स्नातकोत्तर डिग्रीधारक युवा भी अपनी योग्यता के अनुसार अवसर पा सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार पदों के हिसाब से वेतन 13,500 से 32,000 रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है।

